30/05/2026
WhatsApp Image 2024-12-06 at 14.20.02_de8de5e6

बलरामपुर रामानुजगंज :- मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना पस्ता के अपराध क्रमांक 74/24. धारा 20 बी Ndps act मे दिनांक 20/ 11/ 24 को मुखबीर की सूचना पर दो अपचारी बालको से 1 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गंजा पकड़ा गया था तथा अपचारी बालक एवं विक्रेता चंद्रदेव सिंह निवासी डूमरखी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था पूछताछ पर गंजा बिक्री करने वाला मुख्य सरगना ग्राम सराय टोला थाना तूमला जिला जशपुर निवासी रामसेवक राम चौहान पिता शोभित राम चौहान जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसे आज दिनांक को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *