*
सरगुजा समय अंबिकापुर – आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लुण्ड्रा के नशीले इंजेक्शन विक्रेता शैलेष पैंकरा को किया गिरफ्तार ,उसके कब्जे से 15 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 20 नग AVIL INJECTION जप्त कर जेल दाखिल किया।
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम आज दिनांक 23-10-2025 को लुण्ड्रा क्षेत्र में गस्त कर रही थी तभी मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्वतीपुर में शैलेष पैकरा नामक व्यक्ति अपने घर से प्रतिबंधित इंजेक्शन बेच रहा है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल उड़नदस्ता टीम के साथ शैलेष पैकरा के घर दबिश दी, घर की तलाशी लेने पर एक अलमीरा में एक थैले से 15 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 20 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ।
आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले को नशीले इंजेक्शन से मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है।।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।
हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की सराहनीय भूमिका रही।।

