18/05/2026
IMG-20260402-WA0077

सरगुजा समय अंबिकापुर :- आज दिनांक 02-04-2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम एवं जिला आबकारी सरगुजा की टीम संयुक्त गश्त लखनपुर क्षेत्र में कर रही थी. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के घर भारी मात्रा में गांजा उतरा है।

मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल
उड़नदस्ता एवं जिला की टीम नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के होटल एवं घर में दबिश दिये..वर्दीधारी देख कृष्णा सिंह डरकर अपने होटल के पीछे भागा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया जब उसे पकड़ा गया तो उसके हाथ में एक बाल्टी में दो पॉलीथीन में
गांजा रखी हुई थी जिसका कुल वजन 5.135 किलोग्राम होना पाया गया।

होटल मालिक आरोपी कृष्णा सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह पिछले कई वर्षों से
गाँजा का व्यापार भारी मात्रा में करता आ रहा है.. वह दो बार जेल भी जा चुका है परंतु गांजे का धंधा बंद नहीं कर पा रहा है..आज फिर हमारी टीम को उसे पकड़ने में सफलता हाथ लगी।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारी उड़नदस्ता की टीम सूखे नशे पर जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है और हर नशे के सौदागर को जेल दाखिल करने के लिए कटिबद्ध है।।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई.. उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी सरगुजा टीम के आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू, आकाश साहू एवं अनिल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *