25/05/2026
Screenshot_20260322_094712

सरगुजा समय अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार में जिस कदर कई जिलों में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया जिससे कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा सरकार पर हमलावर हैं उससे यह लगता हैं की कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से कोई मौका भाजपा कों घेरने का नहीं छोड़ना चाहती हैं।

अंबिकापुर विधायक एवं मंत्री राजेश अग्रवाल मंच से सम्बोधन करते हुए तनिक भी ध्यान नहीं दिए की सीतापुर और लुंड्रा में प्रबोध मिंज और रामकुमार टोप्पो विधायक हैं और यह दोनों सीट विधानसभा सीट हैं ना की लोकसभा सीट जहाँ सांसद हो। खैर इस तरह से मंच में प्रदेश के मुखिया की मौजूदगी में हसीं ठिठोली मज़ाक मस्ती अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता हैं।

ठीक इसी क्रम में अब अंबिकापुर के विधायक एवं मंत्री राजेश अग्रवाल ने विपक्ष में बैठें कांग्रेस पार्टी कों सत्ताधारी भाजपा पार्टी कों घेरने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर दिया हैं जहाँ अब राजेश अग्रवाल ने मंच पर सम्बोधन में सीतापुर के सांसद प्रबोध मिंज तो कभी रामकुमार टोप्पो का नाम लिया उससे सोसल मिडिया में अब यह जोरदार तरीके से तूल पकड़ लिया हैं।

सोसल मिडिया में मंत्री राजेश अग्रवाल के इस सम्बोधन कों लेकर यहाँ तक कहाँ जा रहा हैं की भाजपा के शासन में अफीम की खेती कई जिलों में मिली हैं अब उसी अफीम की खेती का असर मंत्री राजेश अग्रवाल के ऊपर सर चढ़ कर बोल रहा हैं।

दरअसल पूरा मामला शनिवार कों पीजी कॉलेज ग्राउंड का हैं जहाँ पर  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भी मौजूदगी थी और यहाँ पर सरगुजा ओलंपिक 2026 के शुभारंभ अवसर पर सैकड़ों अधिकारी, हजारों विद्यार्थियों, हजारों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों आम नागरिकों के मौजूदगी में मंत्री राजेश अग्रवाल में मंच की गरिमा का मज़ाक उड़ा डाला जिससे ग्राउंड में मौजूद हजारों की संख्या में मौजूद विद्यार्थियों पर भी गलत प्रभाव पड़ना माना जा सकता हैं।

जीस स्थान एवं मंच से विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ना था उस मंच से मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के मौजूदगी में हजारों की संख्या में मौजूद विद्यार्थियों एवं लाखों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों आम नागरिकों के समक्ष अनुशासनहीनता का संदेश दे डाला जो की भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन वाली छवि के विपरीत कार्य करना माना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *