25/05/2026
IMG-20260315-WA0060

सरगुजा समय कोरिया :-

जिला कोरिया के गदबदी के जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार कार्रवाई कर आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.. कई आरोपी फरार.. भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त


आज दिनांक 15-03-26 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने हाईटेक तरीके से महुआ शराब के सप्लायरों को गिरफ्तार किया है.. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि बहुत समय से कोरिया जिले के लोगों द्वारा मुझे कॉल करके बताया जा रहा था फाटपानी गदबदी के जंगल में कई लोग भारी मात्रा में महुआ शराब का निर्माण कर पूरे कोरिया जिले में सप्लाई करते हैं।

चूंकि मामला जंगल का था और लोगों ने बताया कि आप एक साइड से जाएंगे तो दूसरे साइड से आरोपी लोग भाग जाते हैं तो सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने उक्त कार्रवाई में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया और कार्रवाई के पूर्व ड्रोन कैमरे से देखकर मुख्य जगहों पर  फाटपानी के जंगल में कार्रवाई की.. जिसमें कोरिया जिले के मुख्य सप्लायर नीलकमल सिंह और उसके पार्टनर संतोष बरगाह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.. दोनों आरोपी फाटपानी गदबदी  के रहने वाले है। दोनों अपने घर के नीचे जंगल में नाला के पास महुआ शराब का बड़े पैमाने पर निर्माण और सप्लाई करते हैं।

नीलकमल सिंह उर्फ नीलू सिंह के कब्जे से 55  लीटर महुआ शराब एवं 3500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त  किया गया तथा संतोष बरगाह के पास से 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) 59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैकुंठपुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया.. जहां से दोनों को जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।


सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जंगल क्षेत्र में कार्रवाई में काफी दिक्कत होती है क्योंकि ऐसी जगहों पर आरोपियों के भाग जाने की संभावना बहुत ज्यादा होती है.. माल तो मिल जाता है परंतु आरोपी फरार हो जाते है.. इसलिए इस बार कॉफी प्लानिंग के साथ ड्रोन कैमरे को लेकर पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया गया.. इसीलिए माल के साथ दो आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता हाथ लगी।


उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी मुख्य आरक्षक कुमारू राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *