03/06/2026
nnn

🔷 आरोपी के कब्जे से 1000/- रुपये नगद किया गया बरामद।
🔷 घटना दिनांक से आरोपी चल रहा था फरार, पुलिस टीम के प्रयास से पकड़ा गया आरोपी।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया खीर कुमार साकिन पार्वतीपुर थाना लुन्ड्रा दिनांक 07/04/24 कों थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक 05/04/24 को दिन मे प्रार्थिया के सूने घर का दीवाल फांद कर गाँव का सत्यम तिवारी घर में घुसकर घर में रखा नगदी रकम 4000/- रुपये नगद चोरी कर मौक़े से भाग गया है। घटना के समय घुसते निकलते वक़्त आस पास के लोग देखे है।प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 93/24 धारा 457,380 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के प्राथी एवं गवाहों का कथन लिया गया, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था, आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु मुखबीर तैनात किये गये थे, मुखबीरी सूचना पर मामले के आरोपी सत्यम तिवारी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सत्यम तिवारी उम्र 25 वर्ष साकिन पार्वतीपुर थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थिया के सूने घर के भीतर घुसकर 4000/- रुपये नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया गया, 3000 रूपये खाने पीने मे खर्च करना तथा 1000/- रुपये रखना बताया, आरोपी के कब्जे से नगद रकम 1000/- रुपये बरामद किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, उप निरीक्षक नवल दुबे, महिला आरक्षक प्रेमा मरावी, आरक्षक हेमंत लकड़ा, बालकेश्वर राम सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *