24/05/2026
1001251265.jpg

सरगुजा समय बलरामपुर-
तातपानी मेला क्षेत्र में पहुंच कर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं अन्य सभी पहलुओं पर तैयारियों का जायजा लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम तातापानी (गर्म जल स्त्रोत) में मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर दिनांक 14/01/2026 से 16/01/2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया गया है।

तातापानी महोत्सव 2026 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामई उपस्थिती में सम्पन्न होना है, महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सहित राज्य के अन्य मंत्रीगण सांसदगण एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन होना नियत है।



इसी तारतम्य में आज दिनांक 13/01/2025 को दीपक कुमार झॉ, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा जिला बलरामपुर के तातपानी मेला क्षेत्र में पहुंच कर तातापानी महोत्सव की तैयारियों, कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि सभी पहलुओं पर तैयारियों का जायजा लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तातापानी महोत्सव 2026 के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की दिशा में ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकरी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

उन्होने कहा कि, तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के दौरान मेले में दीगर जिले/राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल होते हैं, महोत्सव को बिना किसी व्यवधान के शांतीपूर्वक सफल बनाना है। उन्होने कहा कि, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के नेतृत्व में बलरामपुर पुलिस द्वारा पूरे मेले में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है, मेले के भीतर आसूचना संकलन, चैन स्नैचिंग, पॉकिटमार, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं शराबियों के धर पकड़ हेतु सिविल ड्रेस (शादी वर्दी) में पुलिस के जवान (स्पॉटर) चप्पे-चप्पे में तैनात किए गए हैं, ताकि तातापानी महोत्सव के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, मेला प्रांगण के भीतर एवं बाहर संदिग्ध स्थानों पर पर पुलिस जवानों की तैनाती गई है।

उन्होने कहा कि, तातापानी महोत्सव में बलरामपुर जिले से तथा पड़ोसी राज्य झारखंड एवं अम्बिकापुर की तरफ से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के अपने निजी वाहन से आने की संभावना को देखते हुए व्यापक ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं, मेले में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है, जिससे मेले में जाम आदि की समस्या उतपन्न न हो।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तातापानी महोत्सव में ड्यूटी में तैनात बलरामपुर पुलिस एवं दूसरे यूनिट्स से आए पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी एवं सजगता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *