17/05/2026

सरगुजा समय अंबिकापुर
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।

कल दिनांक 29-09-2025 को रात्रि में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना मिली कि दर्री पारा निवासी सूरज यादव अपनी टीवीएस बाइक क्रमांक CG 15 CH 0906 से हर्रा टिकरा पुलिया मेडिकल कॉलेज के पास भारी मात्रा में इंजेक्शन का सप्लाई करने वाला है, मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल उड़नदस्ता टीम ने मेडिकल कॉलेज हर्राटिकरा पुलिया के पास चारों तरफ से घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को उक्त बाइक के साथ हर्रा टिकरा पुलिया के पास देखा गया, पूछने पर उसने अपना नाम सूरज यादव बताया उसके पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें 99 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 79 नग AVIL INJECTION  बरामद हुआ,, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.9.2025 को माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
               सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले को नशीले इंजेक्शन से मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है, दरीपारा का सूरज यादव भी बड़े इंजेक्शन सप्लायर में से था इसे कई दिनों से पकडने का प्रयास किया जा रहा था परंतु हर बार हम लोगों को चकमा देने में सफल हो जा रहा था आज बड़ी मुश्किल से इसे पकड़ने में सफलता हाथ लगी है, उन्होंने बताया कि उड़न दस्ता टीम द्वारा पिछले 3 महीने में 19 इंजेक्शन टैबलेट एवं कफ सिरप विक्रेताओं को जेल दाखिल किया गया है।।
                 उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह ओम प्रकाश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *