सरगुजा समय अंबिकापुर बलरामपुर :-
बलरामपुर जिला में बड़े बड़े जमीन माफियाओं का कहर लागातार आम ननागरिकों पर बरसता दिख रहा हैं इस कतार में क्या नेता क्या अफसर क्या आम नागरिक कोई नहीं बचा सब के सब एक दूसरे कों ठगने के चक्कर में पड़े हैं ऐसा ही एक मामला देखने कों मिला जिसमे एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर जान दें दी।
मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पहाड़ी कोरवा परिवार की जमीन भू माफियाओं सहित राजस्व विभाग के दलालों द्वारा सडयंत्र पूर्वक हड़प लिया गया था जिसका शिकायत बार-बार किया जाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर परिवार के बुजुर्ग सदस्य ने 22 अप्रैल को आत्महत्या कर ली।
आज बुधवार को परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा मामले को लेकर चक्काजाम की तैयारी की जा रही थी। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने राजपुर के उप पंजीयक, गांव के हल्का पटवारी सहित 7 लोगों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेस्की निवासी पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीन के खसरा को गांव के हल्का पटवारी राहुल सिंह पर भुईयां ऐप में फर्जीवाड़ा कर उसे राजपुर निवासी महेन्द्र कुमार गुप्ता और उदय शर्मा निवासी ग्राम परसागुड़ी के नाम चढ़ाकर भू बिचौलियों से सांठगांठ कर भूमि को बेच देने की शिकायत राजपुर एसडीएम व बलरामपुर एसपी से की थी।
शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से दुखी परिवार के वृद्ध सदस्य भईरा ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिससे अब पुरे विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया हैं जिसके बाद कार्यवाही का दौर चालू हैं।
बता दें की इसमें जुबारो की भूमि की फर्जी रजिस्ट्री को निरस्त करने, मृतक के परिजन को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, ग्राम भेस्की, बरियों, बघिमा, घोरघड़ी व डिगनगर में संचालित सभी क्रशरों की जांच करने एवं विनोद अग्रवाल उर्फ मघु द्वारा ग्राम भेस्की के सोमर साय, चमार साय, गोंडन, भोला बैगा, कुबेर, कमला देवी, भिखारी राम, कुंवर साय व अन्य के नाम पर कराई गई फर्जी सभी रजिस्ट्री को निरस्त करने तथा फर्जी रजिस्ट्री में शामिल सभी लोगों पर केस दर्ज करने की मांग रखी गई है।
परिजनों के बयान के आधार पर राजपुर पुलिस ने आरोपी शिवाराम नगेशिया, विनोद अग्रवाल उर्फ मघु अग्रवाल पिता जग्गू अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल पिता जग्गु अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, उदय शर्मा, पटवारी राहुल सिंह व उप पंजीयक राजपुर यशवंत कुमार के विरूद्ध बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

