18/05/2026
1000003818.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर –
:- थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
:- दोपहिया वाहन चालको द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही।
:- यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।



सडक दुर्घटनाओ कों कम करने की दिशा मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग दौरान बुलेट मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/सीजेड/1954 के चालक *आकाश सोनी आत्मज राजू सोनी उम्र 25 वर्ष महामाया चौक के पास थाना अंबिकापुर एवं अपाचे मोटरसायकल चालक क्रमांक सीजी/14/एमटी/0699 के चालक *बन्नू दास आत्मज नैनदास उम्र 32 वर्ष साकिन बरढोढ़ी कों ब्रेथ ऐनालाइजर से मौक़े पर चेक किये जाने पर शराब के नशे मे धुत्त होकर वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालको के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अलग अलग प्रकरण दर्ज कर दोनों मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त दोनों प्रकरणों मे वाहन चालक कों 10000/- रुपये, 10000/- के अलग अलग अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, अनिल सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *