सरगुजा समय अंबिकापुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
:-लम्बित गिरफ़्तारी वारंट की तमिली मे सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना चौकी प्रभारियों को थाना चौकी अंतर्गत लम्बित गिरफ़्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की तमिली हेतु निर्देशित किया गया है, निर्देशों के परिपालन मे थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा 06 गिरफ़्तारी वारंट की तमिली की गई है।
माननीय न्यायालय द्वारा (01) रामजीत राजवाड़े साकिन सिरगिट्टी उदयपुर (02) अमित कुमार साकिन खोडरी उदयपुर (03) कार्तिक ठाकुर साकिन झिरमिट्टी उदयपुर (04) रुस्तम उर्फ़ राजा रजवाड़े साकिन झिरमिट्टी उदयपुर (05) करीमन यादव साकिन सरगवां बेलपतरा उदयपुर (06) धन साय ठाकुर साकिन झिरमिटी उदयपुर का गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था, माननीय न्यायालय से जारी गिरफ़्तारी वारंट के अनुसार पुलिस टीम द्वारा *(01) रामजीत राजवाड़े साकिन सिरगिट्टी उदयपुर (02) अमित कुमार साकिन खोडरी उदयपुर (03) कार्तिक ठाकुर साकिन झिरमिट्टी उदयपुर (04) रुस्तम उर्फ़ राजा रजवाड़े साकिन झिरमिट्टी उदयपुर (05) करीमन यादव साकिन सरगवां बेलपतरा उदयपुर (06) धन साय ठाकुर साकिन झिरमिटी उदयपुर* को पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, सरगुजा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रखी जायगी।
वारंट तामिली की कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकांत सिह, प्रधान आरक्षक संजय नागेश आर अजय शर्मा ,सूरजबली ,देवेंद्र सिंह ,कृष्ण कुमार,सैनिक नंदलाल सिंह सक्रिय रहे।

