भोपाल। IAS TRANSFER BREAKING : मध्य प्रदेश में आज बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों का तबादला हुआ है। 15 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता को राजभवन से हटाकर मानव अधिकार आयोग का सचिव बना दिया गया है। वहीं, के सी गुप्ता राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं, रीवा संभाग के राजस्व अपर आयुक्त अरुण कुमार परमार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है।



