27/05/2026
1000268990.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर:-


:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे जिले के समस्त थाना चौकी मे जनरल परेड का हुआ आयोजन।
:- थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश।
:- प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार कों जिले के थाना चौकियो मे जनरल परेड का हो रहा आयोजन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार थाना/चौकियो मे जनरल  परेड का आयोजन कर पुलिस बल कों अनुशासित रखने एवं पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के कार्यछमता कों बढ़ाये जाने के दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे थाना कोतवाली अंबिकापुर एवं थाना लुन्ड्रा मे आज जनरल परेड का आयोजन किया गया।


थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनरल परेड के दौरान अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की वेश भूषा चेक किया गया, पुलिस बल कों ड्यूटी एवं परेड के दौरान साफ सुथरी वर्दी पहनने के दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा थाना परिसर मे ही पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया, अधिकारियो/कर्मचारियों कों थाना परिसर की साफ सफाई पर ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों के कर्तव्यों की समीक्षा की गई एवं पुलिस टीम कों आमजनता के हित मे तत्काल अपनी सेवाएं देने के दिशा निर्देश दिए गए।

जनरल परेड के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक आर. एन. पटेल एवं थाना/चौकी मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *