सरगुजा समय अम्बिकापुर 21 सितम्बर 2026/ संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी पत्र के अनुसार सहायक ग्रेड-03/सहायक ग्रेड 02 संवर्गीय पद पर कार्यरत कर्मचारियों की 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में स्थानीय कार्यालय के माध्यम से भर्ती नियमों में निहित प्रावधानों के तहत् विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति किये जाने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित किया गया था।
पदोन्नति समिति के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा अनंतिम चयन सूची व प्रतिक्षा सूची पर दावा आपत्ति का अवलोकन कर अंतिम चयन एवं अंतिम प्रतिक्षा सूची पर अपना हस्ताक्षर कर सूची जारी किया गया है।
सहायक ग्रेड-03/सहायक ग्रेड 02 संवर्गीय की 01 अप्रैल 2026 की स्थिति दर्शाने वाली अंतिम चयन व प्रतिक्षा सूची का प्रकाशन कर जिला सरगुजा के वेबसाईट www.surguja.gov.in में अवलोकन कर सकते है।
