27/05/2026
1000201569.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर:-
आज दिनांक 30.07.2025 को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया जी के द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  ई-हियरिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया जी ने सरगुजा के उपभोक्ताओं एवं अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ई हियरिंग की परिकल्पना आज से तीन माह पूर्व की गई शासन के सहयोग से इसकी घोषणा के साथ तीन माह के भीतर 11 जिलों में ई हियरिंग की सुविधा प्रारंभ हो गई है, इससे दूरस्थ अंचल में निवासरत पक्षकार या अधिवक्ता आसानी से सुनवाई की कार्यवाही से जुड़ सकते है।


इस अवसर पर एक प्रकरण की वर्चुअल ई हियरिंग भी की गई।

इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के माननीय सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी, संयुक्त रजिस्ट्रार मोना चौहान, लेखा अधिकारी  मधुलिका यादव, जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर के अध्यक्ष  डाकेश्वर शर्मा, सदस्य नीरूपमा प्रधान तथा जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, सदस्य द्वय नवनी कान्त दत्ता व अर्चना सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, संजय अम्बष्ठ, सुशील चतुर्वेदी, पी.एन. दुबे, कीर्ति दुबे, जे.पी. गुप्ता, लक्ष्मी सिन्हा सहित भारी संख्या में पक्षकारगण, अधिवक्तागण एवं आयोग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *