15/09/2026
प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई काऔचक अवलोकन (1)

सरगुजा समय अम्बिकापुर 15 सितम्बर 2026/    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा रोमा श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दरिमा में स्थित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का औचक अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इकाई में स्थापित विभिन्न मशीनों, ठोस अपशिष्टों के पृथककरण तथा प्लास्टिक डिस्पोजल से बनाए जा रहे प्लास्टिक दानों की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने एमआरएफ केंद्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न इकाइयों एवं कार्यों की जानकारी ली तथा इकाई के संचालन और प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुश्री श्रीवास्तव ने मटेरियल रिकवरी फैसलिटी संचालक एवं ग्राम पंचायत दरिमा के सचिव को इकाई के सुचारू संचालन एवं बेहतर प्रबंधन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने ठोस अपशिष्टों के उचित पृथककरण, प्लास्टिक अपशिष्टों के प्रसंस्करण तथा केंद्र की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *