20/05/2026
1003166822.jpg

सरगुजा समय बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर गांधी पर “छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ” ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


“छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ” के जिलाध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे, वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु समर्पित किया।


“छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ” के ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा राजवाड़े ने कहा कि बाबा साहेब का राष्ट्र निर्माण में योगदान न केवल अतुलनीय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।


मनोज अग्रवाल एवं अनिल गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में भारत को वह मजबूत नींव प्रदान की, जिस पर आज हमारा देश विविधताओं में एकता की मिसाल बनकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से दलितों, वंचितों, श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कई ऐतिहासिक संवैधानिक प्रावधानों को स्थापित किया।


इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा राजवाड़े, उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, सचिव उमेश सिंह, सह सचिव उमेश सिंहा, कोषाध्यक्ष अनिल ख़लखो, मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनी, सह मीडिया प्रभारी प्रभुदास मानिकपुरी, प्रवक्ता संतोष कश्यप, अशोक सोनी, अरविंद अम्बष्ठ, राहुल भारती, प्रमोद सोनी सहित काफ़ी संख्या में नगरवासी, गणमान्यगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *