03/06/2026
cc

बस्तर। जिले में एक बार फिर डेंगू का खतरा बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों में जिले के कई वार्डों से 10 से अधिक डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। संतोषी वार्ड, वृंदावन कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में जांच के दौरान मरीज पाए गए हैं।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। जनवरी से अब तक जिले में कुल 238 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डेंगू के अधिकांश केस वार्डों से सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को साफ-सफाई और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *