24/05/2026
1003936221.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :- साहबों में साहब पटवारी साहब फिर निकले रिश्वतखोर बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक और मामला उजागर हुआ है।

एंटी करप्शन ब्यूरो  की टीम ने गुरुवार को पटवारी महेंद्र कुजूर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटवारी ने सीमांकन के एवज में पीड़ित राजेश यादव से घूस की मांग की थी।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित राजेश यादव निवासी विनायकपुर ने दोहना पटवारी हलका नम्बर 10 महेंद्र कुजूर द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ACB से की थी।

तय योजना के अनुसार गुरुवार को शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में पटवारी को जैसे ही रकम दी गई, वैसे ही ACB की टीम ने दबिश देकर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम रेस्ट हाउस में ही उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *