सरगुजा समय बलरामपुर :-
*अपराध क्रमांक 131/25 धारा 331(४), 305(घ) BNS*
*आरोपी छोटेलाल कनौजिया पिता राम अवतार कनौजिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी करमडीहा, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज*
*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 07/07/25 को प्रार्थी जैनेंद्र मिश्रा पिता स्वर्गीय धनेश्वर मिश्रा, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 9, वाड्राफनगर पुजारी शंकर मंदिर बाजार पारा, वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर द्वारा चौकी वाड्रफनगर उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05/07/25 की रात करीब 9:00 बजे यह मंदिर में पूजा कर मंदिर का दरवाजा बंद कर अपने घर चला गया अगले दिवस दिनांक 06/07/25 जी सुबह 5:00 बजे जब यह मंदिर जाकर देखा तो मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था मंदिर के अंदर माता पार्वती की संगमरमर की मूर्ति कीमती करीब ₹8000 नहीं था कोई अज्ञात चोर उसे रात को चुरा कर ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 131/25 धारा 331(४), 305(घ) bns कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान अज्ञात चोर की पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान संदेही छोटेलाल कनौजिया को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान छोटेलाल कनौजिया अपने कथन में बताया कि दिनांक घटना को वह मंदिर से माता पार्वती की मूर्ति चोरी कर अपने वार्ड क्रमांक 4 वाड्राफनगर स्थित घर में छुपा कर रखा है संदेही की निशॉदेही पर उसके घर से मूर्ति बरामद कर आरोपी छोटेलाल कनौजिया पिता राम अवतार कनौजिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी करमडीहा, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को आज दिनांक 07/07/25 को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल में दाखिल किया गया है।

