01/09/2026
IMG-20260816-WA0063


सरगुजा समय अम्बिकापुर:-  सरगुजा जिले के पशुधन विकास विभाग में उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, अम्बिकापुर डॉ. आर.पी. शुक्ला पर स्थानांतरण और पदस्थापना नियमों को ताक पर रखकर एक कर्मचारी को संरक्षण देने तथा बिना उपस्थिति के सरकारी खजाने से वेतन आहरित कर गबन करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय में पुख्ता साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है।


उप संचालक शुक्ला का बड़ा कारनामा परिचारक नीरज सिन्हा पर खुला संरक्षण साहब का कागजों में रिलीव, फील्ड से नदारद, फिर भी जारी हुआ वेतन शिकायत के अनुसार पूरे मामले में नियमों की खुली अवहेलना की गई है जिससे यह समझा जा सकता है की उप संचालक डॉ. शुक्ला के सामने अब संचालक के आदेश भी रद्दी साबित हो रहे है। जिससे यह लगता है की डॉ शुक्ला को आला अफसरों का तनिक भी भय नहीं है जिसके कारण खुलेआम मनमानी किये जा रहे है।


आपकी जानकारी के लिए बता दें की पशुधन विकास विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) के आदेश क्रमांक एफ 1-37/2022/35 द्वारा परिचारक नीरज सिन्हा का स्थानांतरण शासकीय सूकर पालन प्रक्षेत्र, सकालो (सरगुजा) किया गया था।
लेकिन उपसंचालक कार्यालय बलरामपुर से 06 अक्टूबर 2022 को कार्यमुक्त किए जाने के बावजूद कर्मचारी ने आज तक सकालो प्रक्षेत्र सरगुजा में अपनी आमद दर्ज नहीं कराई। बावजूद उसके नीरज सिन्हा का वेतन निकलता रहा जिसके पीछे उप संचालक डॉ. शुक्ला एवं उनके लिए सरगुजा में खुलेआम दलाली करने वाले एक AVFO का आशीर्वाद है जिसके कारण नियमविरुद्ध तरीके से वेतन निकलता गया।


उप संचालक का गजब कारनामा नीरज सिन्हा को कागजी रिलीव और अटैचमेंट का खेल: संचालक और शासन स्तर से अटैचमेंट समाप्त करने के निर्देशों के बावजूद उपसंचालक कार्यालय द्वारा 25 अगस्त को कर्मचारी को मूल पदस्थापना हेतु कागजी तौर पर कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया गया, जबकि धरातल पर कर्मचारी ने नई जगह कभी उपस्थिति दी ही नहीं। बावजूद उसके कर्मचारी का वेतन धड़ल्ले से निकलता रहा ऐसा कारनामा करने का साहस उप संचालक डॉ आर पी शुक्ला ही कर सकते है क्योंकि इनके निराले कारनामो के देखकर ऐसा लगता है इन्हे किसी कार्यवाही का भय नहीं है या फिर उप संचालक शुक्ला की पहुंच सीधा संचालक एवं मंत्री से है जिससे यह एकदम आश्वास्थ है की कुछ भी मनमाना कार्य करने पर भी विभागीय कार्यवाही नहीं होंगी।


DDO कोड बदलकर वेतन आहरण: जब सकालो प्रक्षेत्र (DDO CODE 0235003) से उपस्थिति न होने के कारण वेतन बंद रहा, तब उपसंचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला ने कथित तौर पर अपने कार्यालय के DDO CODE 0235001 से पदस्थापना में हेरफेर कर विगत 10 माह का वेतन अवैध तरीके से आहरित कर लिया।


उच्चस्तरीय जांच और गबन राशि की वसूली की मांग
शिकायतकर्ता परवेज आलम गांधी ने 7 पन्नों के दस्तावेजी प्रमाणों के साथ संचालक, पशुधन विकास विभाग (छ.ग. शासन, नवा रायपुर) को पत्र सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की है:
बिना ड्यूटी और उपस्थिति के 12 माह से निकाले गए वेतन की पूरी राशि उपसंचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला से वसूली जाए।


शासन के स्थानांतरण आदेशों की अवहेलना करने और वित्तीय गबन के मामले में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *