31/07/2026
IMG-20260731-WA0279

सरगुजा समय अंबिकापुर :- रक्षित केन्द्र में ली गई परेड की सलामी, परेड का कराया गया मार्च पास्ट एवं स्कॉट ड्रिल।

:- परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को नगद ईनाम से किया गया पुरस्कृत।

:- रक्षित केंद्र के वाहन शाखा, आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा एवं पुलिस यूनिट बैंक का किया गया विस्तृत निरीक्षण।

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने अधिकारी/कर्मचारियों की सुनी गुजारिश, समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु दिए निर्देश

:- आमजनो में पुलिस के प्रति विश्वास हो इस प्रकार कार्य करने हेतु अधिकारियो कर्मचारियों को दिए गए दिशा निर्देश।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज़ दिनांक 31/07/26 को रक्षित केंद्र अंबिकापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा परेड कि सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया, परेड निरीक्षण के दौरान प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारीयों के टर्नआउट चेक किया गया, एवं अधिकारियो/कर्मचारियों का टोलीवार परेड कराया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

वाहन शाखा का विधिवत निरीक्षण:-  वार्षिक निरीक्षण दौरान वाहन शाखा का विधिवत निरीक्षण किया गया। जिसमें शासकीय वाहनों की अद्यतन स्तिथि,रख रखाव एवं लॉग बुक सहित उनके दस्तावेजों का विस्तृत अवलोकन किया गया, एवं रिकॉर्ड संधारित रखने के दिशा निर्देश दिए गए। बीपी वाहन एवं जैमर वाहन सहित अन्य मौजूद वाहनों को सही हालत में रखने हेतु रक्षित निरीक्षक एवं वाहन शाखा प्रभारी को दिशा निर्देश दिए गए।

आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा एवं पुलिस यूनिट बैंक का निरीक्षण:-  रक्षित केंद्र के स्टोर शाखा में रखे सामग्रियों के रख रखाव एवं सही समय पर जवानों को वितरण हेतु निर्देश दिए एवं अन्य उपयोगी उपकरणों को समय समय पर मरम्मत कराने एवं मेंटेन रखने हेतु निर्देश दिए। साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से साफ सफाई व मेंटेन रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। रक्षित केंद्र में जवानों के वेल फेयर हेतु संचालित पुलिस यूनिट बैंक द्वारा अधिकारी/कर्मचारीयों को लाभान्वित करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होते हुए सुनी गई उनकी समस्या:-  डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होते हुए उनके समस्याएं सुनी गई एवं उनके समस्याओ का निराकरण करने हेतु निर्देशित निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों को जनता के बीच संवेदनशील रहकर कार्य करने की नसीहत दी गई। इस दौरान पुलिस मुख्यालय से जिले को आबंटित शासकीय वाहन की डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूजा पाठ कर वाहन का बेहतर रखरखाव करने किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा  अमोलक सिंह ढिल्लो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा रितेश चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण राकेश बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा, प्रशिक्षु सूबेदार गुलशन चंद्रा रीडर अमित पाण्डेय समेत कुल 160 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *