24/05/2026
1003183992.jpg


सरगुजा समय अंबिकापुर:-
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में हो रहे हिन्दू नरसंहार की वीभत्स घटनाओं के विरोध में, सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में एक विशाल आक्रोश मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली हिन्दू समाज की पीड़ा, आक्रोश और एकजुटता का प्रतीक होगी।

17 अप्रैल गुरुवार को अपराह्न 4:00 बजे से अम्बिकापुर मल्टीपरपज हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर रैली महामाया चौक, संगम चौक से होते हुए घड़ी चौक पहुंचेगी।


घड़ी चौक पर रैली का समापन नुक्कड़ सभा के रूप में होगा, जिसमें वक्ता हिन्दू समाज को संबोधित करेंगे।


यह रैली विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू युवा एकता मंच, श्रीराम सेना, बाल गंगाधर गणपति स्थापना समिति सहित विभिन्न संगठनों के सहयोग से आयोजित की जा रही है।


इस आयोजन की जानकारी देते हुए निलेश सिंह ने बताया कि यह रैली हिन्दू समाज की चेतना को जागृत करने हेतु है, जो लगातार हो रहे अत्याचारों से आक्रोशित और उद्वेलित है।

रैली के माध्यम से एकजुटता और आत्मरक्षा का सशक्त संदेश दिया जाएगा। मुर्शिदाबाद (प. बंगाल) मामले में न्याय और मानवता की रक्षा हेतु उन्होंने समाज के प्रत्येक नागरिक से आह्वान किया है कि वे अपने कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर इस आक्रोश यज्ञ में अनिवार्य रूप से सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *