05/10/2026
IMG-20261005-WA0199

सरगुजा समय अंबिकापुर :- :- आपसी विवाद के बाद आरोपियों ने मृतक कों लोहे के बसीला से गंभीर चोट कारित कर की थी हत्या।
:- आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग लोहे का बसीला किया गया जप्त।


:- गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।


⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दिनांक 04/10/26 को सूचना मिली कि ग्राम खैरबार बदुलापारा स्थित वाहन गैरेज के कमरे में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान विश्वजीत कुल्हाड़े उर्फ़ राजा के रूप में हुई, जो वाहन मेकेनिक का काम सीख रहा था और रात में गैरेज के कमरे में सोता था। मृतक के सिर के पीछे गर्दन पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। प्रार्थी रमेश सोनी की रिपोर्ट पर थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 701/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 

⏩ मामले की गंभीरता कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर मामले में शामिल आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

▶ इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एफएसएल टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये गए, चश्मदीद गवाह एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई एवं मामले में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) आकाश उर्फ चिंटू आत्मज शम्भू सिंह उम्र 26 वर्ष (02) आकाश कंवर आत्मज कैलाश कंवर उम्र 19 वर्ष निवासी खैरवार बदुलापारा थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना की रात आरोपियों का मृतक के साथ विवाद होना बताया गया, जिसके बाद आरोपियों ने लोहे के बसीला से वार कर मृतक विश्वजीत की हत्या करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग लोहे का बसीला जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश गुप्ता, परवेज फ़िरदौशी, नितिन सिन्हा, विवेक राय, लालबाबू सिंह, सैनिक दशरथ गुप्ता सक्रिय रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *