05/10/2026
IMG-20261005-WA0197

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में चौकी रघुनाथपुर पुलिस टीम की भू माफिया के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।


:- आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी और छल-कपट कर कराई गई थी जमीन की रजिस्ट्री।


:- आरोपी के कब्जे से जमीन के मूल रजिस्ट्रेशन पेपर सहित अन्य दस्तावेज किये गए जब्त।


:- आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।


:- मामले में अग्रिम जांच विवेचना कार्यवाही जारी है, अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है।


⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया मंगली बाई निवासी उचडीह, चौकी रघुनाथपुर, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा द्वारा पुलिस चौकी रघुनाथपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया के ग्राम उचडीह स्थित अपने स्वामित्व की खसरा नंबर 29/2 एवं 61/2 (क्षेत्रफल क्रमशः 0.284 एवं 0.081 हेक्टेयर) भूमी कों बेचना चाहती थी।

इसी दौरान आरोपी रंजय कुमार जायसवाल ने छेरतु यादव के माध्यम से पीड़िता से संपर्क किया तथा 10,00,000/- (दस लाख) रुपये में जमीन खरीदने का सौदा तय किया एवं दिनांक 29/07/26 को आरोपी ने प्रार्थी और उसके पुत्र को झांसा देकर अम्बिकापुर रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर हस्ताक्षर करवा लिए तथा घर पर रकम देने का झूठा भरोसा दिलाया।

आरोपी ने तय जमीन के बजाय छल-कपटपूर्वक प्रार्थी की मंदबुद्धि सगी रिश्तेदार और उसके बेटे के नाम दर्ज अन्य कीमती जमीनों की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम करा ली और कोई भी बिक्री राशि नहीं दी। खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 228/26 धारा 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अतिरिक्त, आरोपी रंजय कुमार जायसवाल और अमरसाय मानिकपुरी द्वारा गंगापुर निवासी धनेश्वरी पनिका के साथ भी इसी प्रकार षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी करने पर अपराध क्रमांक 230/26 धारा 318(4), 61(2) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

⏩ मामलों कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस चौकी रघुनाथपुर कों दोनों मामले में आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

⏩ इसी क्रम में पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा दोनों प्रकरण के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस की लगातार पतासाजी और विवेचना के दौरान अपराध क्रमांक 228/26 में शामिल आरोपी कों हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) रंजय कुमार जायसवाल आत्मज त्रिलोकीनाथ जायसवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बटवाही, चौकी रघुनाथपुर, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा  का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। एवं प्रकरण क्रमांक 230/26 में वांछित आरोपी (01) रंजय कुमार जायसवाल आत्मज त्रिलोकीनाथ जायसवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बटवाही (02) अमरसाय मानिकपुरी आत्मज नईहर साय उम्र 30 वर्ष साकिन गंगापुर धनौलीपारा दोनों चौकी रघुनाथपुर, थाना लुण्ड्रा  कों प्रकरण में गिरफ्तार कर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मूल जमीन रजिस्ट्रेशन पेपर जब्त किए गए है, आरोपीगण भोले भाले लोगो को झांसा देकर षडयंत्र कर जमीन रजिस्ट्री कराये है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

मामले में अग्रिम जांच कार्यवाही जारी है प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही की जायगी।

सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर एन पटेल, प्रधान आरक्षक नारायण चौधरी, महिला आरक्षक अखबरी खातून, आरक्षक इदरीश खान, उमेश खुटिया, संजय केरकेट्टा, आशीष निश्चल, नेस्दोर कुजूर सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *