20/05/2026
1003849171.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
:- आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर ले जाकर झांसे मे लेकर कारित की गई थीं घटना।
:- नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दिनांक 22/06/25 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 21/06/25 कों थाना गांधीनगर निवासी नेपाल विश्वास प्रार्थी की नाबालिग लड़की कों बहला फुसला कर ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और पीड़िता कों घटना के बारे मे किसी कों बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 358/25 धारा 137(2), 64(¡), 65(2), 351(3), बी. एन. एस. एवं पोस्को एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी नेपाल विश्वास की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम नेपाल विश्वास आत्मज कांतिलाल विश्वास उम्र 47 वर्ष साकिन सुभाषनगर थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, आरक्षक विकास सिंह, ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन, सत्यम सिंह, गीता प्रसाद, कसीमुद्दीन अंसारी सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *