सरगुजा समय बलरामपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धरमसाय ही पैकरा उम्र 38 साल निवासी ग्राम पकरारी, चौकी डबरा, थाना पास्ता जिला बलरामपुर द्वारा दिनांक 22/07/2025 को चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22/07/2025 के भोर 05:00 बजे प्रार्थी के पिता को आरोपी रामप्रीत पैकरा पिता बृजमोहन पैकरा उम्र 45 वर्ष साकिन चौकी डवरा थाना पस्ता के द्वारा पूर्व रंजिश के कारण हत्या करने की नीयत से टांगी के धार से गले में प्राण घातक हमला करने पर आरोपी के विरुद्ध चौकी डबरा, थाना पस्ता में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 109 भा.न्या.सं का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण की विवेचना शुरू की गई। विवेचना दौरान प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्राप्त होने के चंद घंटे के भीतर टीम गठित कर ग्राम पकराड़ी से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी डवरा विजय दुबे, स. उ.निरी.और रोपन राम पैकरा, प्रधान आरक्षक अमोल कश्यप, शैलेंद्र सिंहआर. 1204 बुद्धिमान सिंह, आर. 1124 बजरंग राम, सकेंद्र पैकरा, फूलसाय पावले, सौरभ केरकेटा का महत्वपूर्ण सक्रिय योगदान रहा है।

