:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही, प्रकरण में 01 आरोपी पूर्व में किया गया था गिरफ्तार।
:- पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया वाहन 01 नग होंडा शाइन मोटरसायकल पूर्व में किया गया था जप्त।
:- गिरफ़्तार आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है, आरोपी लगातार अपराधिक घटना कों दे रहा था अंजाम।
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गंगा प्रसाद बंजारे साकिन बाबूपारा अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 13/07/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10/07/26 को रात्रि ड्यूटी हेतु अपने मोटर साकयल होण्डा साईन क सीजी/09/जे ई/7588 को लेकर जिला अस्पताल अम्बिकापुर गया था, मोटर सायकल को जिला अस्पताल के परिसर में शेड के नीचे खडा किया था, ड्यूटी पश्चात् वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटर सायकल खडे स्थान पर नहीं मिला आस-पास पता करने पर पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया था, मामले में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 130/25 धारा 305 (बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूर्व में पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी समीर अंसारी उर्फ गजनी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी कों न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, एवं मामले में शामिल अन्य आरोपी का पुलिस टीम द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था।
दौरान विवेचना पुलिस टीम प्रकरण में शामिल फरार आरोपी इरफान उर्फ धन्नू अंसारी आत्मज अब्दुल गफार अंसारी उम्र 30 वर्ष सा० हरसागर तालाब मोमिनपुरा अम्बिकापुर थाना कोतवाली जिला सरगुजा को मुखबीर सूचना पर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी अपने साथी पूर्व में गिरफ्तार आरोपी समीर उर्फ गजनी के साथ मिलकर मोटरसायकल चोरी का अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी आदतन अपराधी हैं, लगातार आपराधिक घटना को अंजाम दे रहा था, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है,
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े, आरक्षक उमाशंकर साहू, रामाशंकर यादव , विवेक राय, नितिन सिन्हा, सलीम मलिक, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।
