सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा समय के द्वारा लगाए गए खबर में हमने पहले ही आपको बताया था की कैसे सरगुजा जिले में जिले के मुखिया की सख्त और ईमानदार छवि पर उनके ही मातहत अफसरों की मनमानी भारी पड़ रही है। बिना शासन की अनुमति के विदेश की सैर कर लौटे करोड़पति पटवारी त्रिभुवन सिंह का मामला अब केवल एक अदने कर्मचारी की अनुशासनहीनता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह कलेक्ट्रेट की नाक के नीचे चल रहे संरक्षण और सांठगांठ के बड़े खेल में तब्दील हो चुका है।
तमाम नियमविरुद्ध तरीके से एवं शासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले अधिकारीयों पर कार्यवाही के जगह विशेष मेहरबानी बरसाने की खबर सरगुजा में व्याप्त है शहर में लगातार यह खबर चर्चा में है की सरगुजा में तमाम नियम विरुद्ध कार्य करने वाले कों बचाने वाला एक ही मसीहा सरगुजा में था जिसके ऊपर अब शासन ने नजर फेरते हुए सरगुजा से तबादला कर अन्य जिले की ओर राह दिखाने का बड़ा कार्य किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा से भ्रष्टाचारियों के मसीहा का तबादला सूची में नाम देखकर सरगुजा में तमाम भ्रष्ट अफसर में अब हड़कंप मच गया कि उनके किए भ्रष्टाचारी एवं अन्य दलाली वाले कृतियों पर कौन पर्दा डालकर अपना और उनका स्वयं का पैकेट गर्म करते हुए वजन बढ़ाने का कार्य करेगा।, एवं अवैध कार्य करने की मौन स्वीकृति प्रदान करेगा।
जल्द ही हम अगले खबर में हम आपको उसे मसीहा की पूरी कहानी बताएंगे कि कैसे भ्रष्ट पटवारी, RI, अब तरीके से निजी अस्पताल के संचालक को, एवं ई सेवा केंद्र में भ्रष्ट अफसर एवं कई भूमि दलाली करने वालों पर विशेष मेहरबानी बरसाई जा रही थी। एवं कैसे सूचना के अधिकार अधिनियम कानून का गला दबाने का कार्य किया जा रहा था।
कैसे राजस्व विभाग का एक पूरा सरगना खुलेआम जमीन दलाली में मसगुल है ओर नियम विरुद्ध तरीके से कार्य करते हुए फर्जी तरीके से शासन की भूमि पर कब्ज़ा ओर रजिस्ट्री का खेल किया जा रहा है।
यहाँ देखें तबादला लिस्ट :-








