14/06/2026
1001323604.jpg

16 जून से प्रारंभ होगा नया शैक्षणिक सत्र, 1 जुलाई से स्कूल खुलने की खबर भ्रामक और फर्जी

 

सरगुजा समय अम्बिकापुर 13 जून 2026/ लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून 2026, मंगलवार से प्रारंभ होगा। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों में प्रसारित की जा रही यह सूचना कि नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा, पूरी तरह असत्य, भ्रामक एवं फर्जी है।

 

लोक शिक्षण संचालनालय ने विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल शासन एवं विभाग द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट एवं भ्रामक खबरों से सावधान रहें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

 

विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में निर्धारित तिथि से शिक्षण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *