सरगुजा समय अंबिकापुर :-
आरोपीगण के द्वारा पीड़िता को डरा-धमकाकर जबरन किया गया दुष्कर्म। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा मामले में आरोपीगण के विरूद्व सख्त कार्यवाही।
डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस के द्वारा गैंग रेप के प्रकरण में दो आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना गांधीनगर में पीड़िता के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया है, कि घटना दिनांक 27/05/2026 को रात करीब 08 बजे आरोपी गुरविन्दर सिंह इसका हाथ-पांव पकड़ लिया और इसका साथी रितिक बंगाली पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है। आरोपीगण द्वारा पीड़िता को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देकर इसे घर में बंधक बना कर रखे थे, जो किसी तरह से घर से निकलकर अपने परिचितों को बताकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थिया/पीड़िता के रिपोर्ट पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण पंजीबद्व कर विधिवत् रूप से कार्यवाही करते हुए, प्रकरण की आरोपीगण की पतासाजी कर आरोपियों के मिलने पर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। तथा आरोपियों के विरूद्व सदर धारा का अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण
(1) रितिक विश्वास पिता गोपीनाथ विश्वास उम्र 21 वर्ष, निवासी सिल्फिली, बंगालीपारा, थाना जयनगर जिला सूरजपुर
(2) गुरविंदर सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी डिगमा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा
प्रकरण के निराकरण में थाना गांधीनगर प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, अमृत सिंह इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही!

