• Sun. Apr 19th, 2026

नवगठित सरगुजा संभागीय सर्व ब्राम्हण समाज ने वर्षो पुरानी सरगुजा सर्व ब्राम्हण समाज अंबिकापुर कों किया हाइजेक?,बने बनाए सम्राज्य में अपना अस्तित्व खोजते पोस्टर मैन?

Apr 19, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- कहते हैं की जब अपने दम पर कोई व्यक्ति अपना वर्चस्व, वजूद नहीं बना पाता हैं या इस तरह की काबलियत नहीं होती हैं और लगातार नाकामयाब होता जाता हैं तब इंसान साम दाम दंड भेद सभी प्रकार की प्रक्रिया कों अपनाने लगता हैं फिर अपना ओहदा बढ़ाने के लिए षड्यंत्र ही क्यों ना करना पड़े।

ऐसा ही मामला नव गठित सरगुजा संभागीय ब्राम्हण के क्रिया कलाप से लग रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नवगठित संभागीय ब्राम्हण समाज के गठन के प्रस्ताव कर्ता के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक कार्य करते हुए समाज के बड़े बुजुर्गो कों भरोसे में लेकर कुछ ब्राम्हण राजनीतिक लोगों के द्वारा नवगठित संभागीय ब्राम्हण समाज का गठन कर लिया जाता हैं। जिसमे दावा किया जाता हैं की सरगुजा संभागीय ब्राम्हण समाज सरगुजा संभाग के लगभग 5 जिलों के तमाम वरिष्ठ ब्राम्हणों एवं युवा ब्राम्हणों कों साथ लेकर समाज कों एकत्रित एवं एकजुट करके समाज कों मजबूत करने का कार्य किया जाएगा इस तरह से वरिष्ठजनों कों बहका कर एवं उन्हें भरोसे में लेकर नव बैनर का गठन कर डाला और उसके बाद इन कुछ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त जो समाज में भी अपना वजूद चाहते हैं का असली चेहरा देखने कों मिलने लगा।

कहने कों तो यह संभागीय ब्राम्हण समाज हैं परन्तु जिस हिसाब से कार्यकारणी तैयार की गई हैं उससे यह लगता हैं की सरगुजा सर्व ब्राम्हण समाज अंबिकापुर के अस्तित्व कों खत्म कर अंबिकापुर में ब्राम्हण समाज का बागडोर इन्हे चाहिए क्योंकि नव गठित टीम में अधिकांश विप्रबंधु अंबिकापुर जिला के ही हैं फिर काहे का संभागीय ब्राम्हण समाज इनके इस तरह की कार्यशैली से यह लगता हैं की कुछ विप्र बंधु राजनीतिक पार्टी भाजपा कांग्रेस में रहते रहते वहां चलने वाली गुटबाजी कों सिख कर वही चाल चरित्र ब्राम्हण समाज में अपना रही हैं। इसी लिए दौड़ दौड़ कर अपने राजनीतक आकाओं कों ख़ुश करने ब्राम्हण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जयंती में होने कार्यक्रम में आने हथजोड़ी विनती कर रहे हैं।

अपने चेहरा चमकाने एवं समाज से भी अपना ओहदा मानने वाले दो चार लोगों ने अक्षय तृतीया परशुराम भगवान जयंती के अवसर पर अंबिकापुर के तमाम चौक चौराहों गलियों में संभागीय ब्राम्हण समाज के बैनर लगवा दिए एवं उन वरिष्ठ विप्र बन्धुओं जिन्होंने वर्षो तक़ कठिन परिश्रम करके एक – एक ब्राम्हण जोड़कर समाज बनाया और ब्राम्हण समाज के वजूद कों सरगुजा में उत्पन्न किया उस सरगुजा सर्व ब्राम्हण समाज अंबिकापुर कों इन लोगों द्वारा हाइजेक करते हुए समाज के अस्तित्व कों खतरे में डाल दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इतिहास गवाह हैं की वर्षो कठिन मेहनत करके एक एक ब्राम्हणों कों जो जोड़ कर जिन वरिष्ठजनों ने आज इस लायक बना दिया की आज ब्राम्हण समाज के द्वारा परशुराम भगवान जयंती की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जाने लगी हैं। शहर में ब्राम्हणों का तनिक ओहदा बढ़ा एवं आगे भी बढ़ता तबतक ये नए नवेले संभागीय ब्राम्हण समाज के नाम कुछ राजनीतिक समाज में फुट डालने के लिए जगह जगह अपने संभागीय ब्राम्हण समाज का बैनर लगवा डाले और वर्षो पुरानी सरगुजा सर्व ब्राम्हण समाज अंबिकापुर कों हाइजेक कर डाला।

भगवान परशुराम जयंती स्वयं का चेहरा चमकाने का राजनीतिक मंच :- जिस हिसाब से नए नवेले गठित संभागीय ब्राम्हण समाज के दो चार लोगों के द्वारा जो अक्सर अपने समाज से ज्यादा राजनीतिक पार्टी के आकाओं कों ख़ुश करने में लगे रहते हैं वह चार लोग भगवान परशुराम जयंती कों मज़ाक बना डाले हैं जगह जगह घूम घूम कर नेता मंत्री कों  भगवान परशुराम जयंती मे आने का निमंत्रण बाट रहे हैं। उससे ऐसा प्रतीत होता हैं की यह अपने राजनीतिक आकाओं कों ख़ुश करने ब्राम्हण समाज के कार्यक्रम में मंच पर नेता मंत्री कों बैठाने की तैयारी में हैं।

इससे यह स्पस्ट होता दिख रहा हैं की जिस हिसाब से ये चार लोग नेता मंत्री अधिकारी अफसर के घर घर कार्यालय में जा जा कर निमंत्रण कार्ड बाट रहे हैं उसके हिसाब से ये ब्राम्हण समाज एवं भगवान परशुराम जयंती के नाम पर स्वयं का चेहरा चमकाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे यह प्रतीत होता हैं की समाज में इनको अभी अपने वजूद कों तलाशने की जरुरत हैं।

नवगठित संभागीय ब्राम्हण समाज के दो चार लोग जिन्हे राजनीतिक पार्टी से शिक्षा मिलती हैं इनके राजनीतिक पार्टी में जिस हिसाब से गुटबाजी चलती हैं थीक़ उसी प्रकार कार्यशैली इनके कारनामों से झलक रही हैं अब ये चार लोग ब्राम्हण समाज में भी गुटबाजी चलाने की तैयारी में लगे हैं जिससे ऐसा लगता हैं की इनके द्वारा ब्राम्हणों का  बटवारा उत्तरप्रदेश के ब्राम्हण झारखण्ड के ब्राम्हण सरयूपारी ब्राम्हण, कान्यकुब्ज ब्राम्हण वाले हिसाब से गुटबाजी चलाने की तैयारी में हैं।

आगे और भी विस्तार से बताएँगे की कैसे नवगठित संभागीय समाज द्वारा अंबिकापुर में सरगुजा सर्व ब्राम्हण समाज अंबिकापुर के अस्तित्व कों खतरे में डाल अपना हित साधने के लिए समाज के नाम एवं वरिष्ठजनों कों अपने सफलता की सीढ़ी का पहला पायदान बना रहे हैं।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य