• Thu. Apr 16th, 2026

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में कक्षाएं संचालन बंद करने के आदेश, 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

Apr 16, 2026


सरगुजा समय अम्बिकापुर :-   प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान एवं लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनज़र महत्वपूर्ण पहल की गई है।

संचालनालय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को प्रेषित प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी एवं लू का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इस संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में भी समाचार प्रकाशित हुए हैं।

उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन दिनांक 20 अप्रैल 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्ति दिनांक 15 जून 2026 तक बंद किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया है, ताकि विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से सुरक्षित रखा जा सके।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य