• Mon. Mar 16th, 2026

ब्राह्मण समाज ने किया भगवान परशुराम जी का  कैलेंडर विमोचन

Mar 16, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक दिनांक 15/3/2026 को भगवान परशुराम मंदिर के सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में भगवान परशुराम जी के कैलेंडर का विमोचन पुजारी महेंद्र उपाध्याय जी, समाज के अध्यक्ष  राजेश तिवारी जी एवम् कार्यकारिणी की उपस्थिति में किया गया।


भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया को प्रति वर्ष पूरे धूमधाम एवम् हर्षोल्लास के साथ ब्राह्मण समाज के द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष पूर्व की भांति 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी की पूजा आरती एवम् अखंड रामायण पाठ, 20 अप्रैल 2026 को सायं 4 बजे से स्थानीय दुर्गा मंदिर गांधी चौक से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष समाज के द्वारा आमंत्रण पत्र के साथ भगवान परशुराम जी का कैलेंडर भी सभी विप्र जनों के घरों में दिया जाएगा।

कैलेंडर में भगवान परशुराम जी के मंदिर में स्थापित मूर्ति के साथ भगवान शिव परिवार का फोटो एवम् परशुराम जी की आरती है।  सभी मुहल्लों में कैलेंडर वितरण हो, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। मुहल्लों में बैठक कर परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी की जा रही है।


कैलेंडर विमोचन एवम् बैठक में समाज के संरक्षक सत्येन्द्र पांडेय, सचिव विनोद तिवारी, संयोजक श्रीनिवासन आयंगर, चंद्रसेन तिवारी, सतीश तिवारी, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, देवेश शुक्ला, रविंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, मनोज तिवारी, बच्चू तिवारी, ऋषि पाण्डे, उपेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा,विश्वास तिवारी, सूर्यनाथ तिवारी, प्रमोद दुबे, एस डी दुबे, रामकृष्ण पांडेय, धर्मेंद्र दुबे, सुरेश कुमार शर्मा, राहुल पांडेय, राजकुमार पाण्डेय एवम् अन्य विप्र गण उपस्थित थे।
🎍🎍🎍🙏🎍🎍🙏

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z