• Tue. Feb 10th, 2026

सरगुजा समय की मेहनत लाई रंग :- फर्जीवाड़ा करके 30 लाख राशि ग़बन करने के मामले में तत्कालीन CEO एस के मरकाम गिरफ्तार, जेल दाखिल

Feb 10, 2026

सरगुजा समय बलरामपुर :- वित्तीय वर्ष 2014-15 में जनपद पंचायत वाड्राफनगर  क्षेत्र के ग्रामों में मुरुम मिट्टी, सडक व अन्य निर्माण का फर्जी बिल लगाकर, कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर करीब 30 लाख से अधिक की रकम का फर्जीवाड़ा करने वाले कई वर्षों से फरार आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०) अपराध क्रमांक 50/2020, धारा 467, 468, 409. 420. 34 ता.हि


तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाइफनगर श्रवण कुमार मरकाम उर्फ एस० के० मरकाम पिता स्व. बिकाउ राम मरकाम, उम्र 62 वर्ष, साकिन शिवमंदीर, महुआपारा वार्ड क्रमांक 04, थाना गांधीनगर, अंबिकापुर




मामले का विवरण इस प्रकार है कि जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत तुगंवा, गुडरू, जमई, पेण्डारी में मुरम मिट्टी, सडक व सह पुलिया, तटबंध, डब्लूबीएम निर्माण का फर्जी बिल लगाकर वित्तीय वर्ष 2014-15 में शासकीय राशि का हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर गबन करने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर द्वारा पत्र क्रमांक-1825/मनरेगा/स्था/ज0पं0/2020-21 वाड्रफनगर दिनांक 30/04/2020 के माध्यम से जांच रिपोर्ट एवं दस्तावेज पेश करने पर थाना बसंतपुर चौकी वाड्रफनगर में आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) जनपद पंचायत वाड्रफनगर के विरूद्ध वर्ष 2020 में अपराध क्रमांक 50/2020 धारा 467, 468, 420, 409, 34 ता.हि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना दौरान पूर्व में प्रकरण के आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना दौरान मामले के अन्य आरोपी सप्लायर हरिहर यादव, कुजलाल साहू व रोजगार सहायक गिरीश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

वर्तमान में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर के द्वारा प्रकरण में जनपद पंचायत के कर्मचारियों व सप्लायर का माननीय न्यायालय से धारा 164 जा० फौ० का कथन कराकर प्रकरण के गिर० आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे पूरक चालान तैयार कर पेश किया गया है।

प्रकरण के विवेचना के क्रम में आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी के द्वारा अपने कथन में यह बताया गया है कि उसने एस. के. मरकाम व एक अन्य के साथ मिलकर शासकीय राशि 30,02,449 रु. का गबन किया गया है, प्रकरण में कई वर्षों से फरार आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर श्रवण कुमार मरकाम उर्फ एस० के० मरकाम पिता स्व. बिकाउ राम मरकाम उम्र 62 वर्ष साकिन शिवमंदीर महुआपारा वार्ड क्रमांक 04 थाना गांधीनगर अंबिकापुर को हिरासत में लेकर वाड्रफनगर लाया गया।

जिससे पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर श्रवण कुमार मरकाम उर्फ एस० के० मरकाम पिता स्व. बिकाउ राम मरकाम उम्र 62 वर्ष साकिन शिवमंदीर महुआपारा वार्ड क्रमांक 04 थाना गांधीनगर अंबिकापुर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कई सरगुजा समय एवं टीम नें इस पुरे मामले में महीनों तक मेहनत करने के बाद कई फोटो वीडियो और खबर प्रकाशन किया था तब जाकर यह मामला उजागर हुआ था और आज आरोपी जेल दाखिल हो ही गया यह बड़ी सफलता सरगुजा समय कई भी मानी जाएगी।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

लाइसेंसी बन्दूक लूटपाट का आरोपी कसाबेल से गिरफ्तार, बन्दुक किया गया बरामद
सरगुजा में पुलीसिया व्यवस्था ध्वस्त गोली चाकू चले सरगुजा में और यहां की बल लॉ एन ऑडर संभालने जाएगी मनेंद्रगढ़, हाय रे व्यवस्था…
संगम चौक तीन मंजिला ईमारत दिखा सकता है मौत का तांडव, मौत का तांडव देखने बेताब नगर निगम के अफसर, सैंकड़ो लोगों की कभी भी जा सकती है जान?

अन्य