सरगुजा समय बलरामपुर:-
*चौकी विजयनगर थाना रामानुजगंज अपराध क्रमांक 114/2025 धारा 303 BNS*.
*नाम आरोपी : आरोपी सुशील विश्वकर्मा पिता गिरवर विश्वकर्मा. सा. त्रिकुण्डा,थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर रामानुजगंज*
*लंबे समय से फरार सोलर पंप चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*
मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी के द्वारा सोलर पंप को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लेने की रिपोर्ट करने पर चौकी विजयनगर थाना रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 114/25 धारा 303 bns का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान पूर्व में एक आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई थी। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की सामग्री सोलर पंप बरामद किया गया था।
आरोपी से पूछताछ पर सह आरोपी के रूप में आरोपी सुशील विश्वकर्मा पिता गिरवर विश्वकर्मा. सा. त्रिकुण्डा,थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर का नाम बताया गया था. जिसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।
प्रकरण में फरार चोरी के आरोपी सुनील विश्वकर्मा को आज सुबह मुखबीर सूचना पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया पूछताछ पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

