25/05/2026
gwiwafpbkaayvae_1725358163

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर 3 बजे 2 दिन के दौरे पर ब्रुनेई पहुंचे। एयरपोर्ट पर क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने उनका रेड कार्पेट वेलकम किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान के होटल में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी उनका स्वागत किया।

यह किसी भारतीय PM का पहला ब्रुनेई दौरा है। दोनों देशों के बीच 2024 में राजनयिक संबधों के 40 साल पूरे हुए हैं। PM मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन अल-बोल्कैया के निमंत्रण पर यहां आए हैं। थोड़ी देर में दुनिया के सबसे बड़े महल ‘इस्ताना नुरुल इमान’ में उनका स्वागत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *