25/05/2026
solar-panels-for-home_0_1200

Gensol Engineering को भारत का पहला बायो हाइड्रोजन प्रोजेक्ट मिला है. जिसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है

मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी जेंसोल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering limited) के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखी गई. कंपनी के शेयर ने मंगलवार को इंट्राडे में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 972 रुपये के हाइयेस्ट लेवल को टच किया. कंपनी के स्टॉक में यह तेजी एक ऑर्डर मिलने के बाद देखी जा रही है, जो कि बायो हाइड्रोजन प्रोजेक्ट विकसित करने से संबंधित है.

कंपनी को मिला यह ऑर्डर

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी को भारत की दिग्गज बिजली पावर जनरेशन कंपनी के लिए भारती की पहली बायो हाइ़ड्रोजन प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है. कंपनी ने यह ऑर्डर मैट्रिक्स गैस एंड रिन्यूएब्लस के साथ पार्टनरशिप में जीता है.

साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट की लागत 164 करोड़ रुपये की है. वहीं इस प्रोजेक्ट के तहत दोनों कंपनी यानी जेनसोल और मैट्रिक्स बायो कचरे को 1 टन हाइड्रोजन में हर दिन बदलेगी. इस प्रोजेक्ट को 18 महीने के अंदर पूरा करने का टारगेट रखा गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *