25/05/2026
IMG-20240324-WA0059

सरगुजा समय अंबिकापुर

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम लगातार एक्शन मोड में है, उपायुक्त आबकारी  विजय सेन शर्मा के सख्त दिशानिर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम लगातार कार्रवाई कर रही है जिसके तारतमय में आज दिनांक 24-03-2024 को होली त्यौहार पर अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को गस्त के दौरान लखनपुर बस स्टैंड पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कोसगा निवासी श्याम सुंदर मिश्रा अपनी प्लैटिना बाइक CG-15-EA-1681 से भारी मात्रा में गांजा लेकर होली में बेचने के लिए अपने घर कोसगा आ रहा है.

मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी उड़नदस्ता टीम बेलदगी कोसगा मार्ग पर नाकेबंदी कर श्याम सुंदर मिश्रा की प्लैटिना बाइक को पकड़ने में सफल रही।। मौके पर उसकी बाइक में रखे झोले से 3 किलोग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई.

हमराह स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षण रमेश दुबे आबकारी आरक्षक अशोक सोनी रामाधार कुशवाहा नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं ममता विश्वकर्मा उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *