24/05/2026
1001231495

सरगुजा समय समाचार पत्र अंबिकापुर :- हुंडई ने अपनी नई क्रेटा कार नए अपडेट के साथ मार्केट में लांच कर दिया हैं जिसके बाद अंबिकापुर में कृष्णा हुंडई में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने क्रेटा कार की रिबन काट कर लांचिंग की इस हुंडई की क्रेटा कार मार्केट में पहले से ही धूम मचाते आई हैं इस कार क़ो क्रय करने के लिए ग्राहकों क़ो कई कई महीनों तक वेटिंग में रहना पड़ता था तब जा कर यह कार ग्राहकों क़ो मिलती थी इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं की इस क्रेटा कार की डिमांड कितनी तगडी हैं.

इस न्यू अपडेट में लांच हुई क्रेटा के बारे में अगर बात की जाये तो यह कार टाटा की हैरियर,नेक्सा की ग्रांड विटारा, होंडा की एलिवेंट जैसी कारो क़ो तगड़ा टक्कर देने क़ो तैयार हैं.



हुंडई की न्यू क्रेटा कार अपने लांचिंग से तीन से चार महीने पहले से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं जानकारी के अनुसार अभी तक लगभग 55 लोगों न्यू क्रेटा कार की बुकिंग करा डाली हैं.

हुंडई की न्यू क्रेटा कार की लांचिंग में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी, मनीष गोयल, मुरारीलाल बंसल, एस बी आई के रिजनल मैनेजर अमित महतो के साथ साथ हुंडई शो रूम के तमाम स्टॉफ मौजूद थे.

इस क्रेटा कार के लांचिंग क़ो लेकर विधायक एवं अन्य मौजूद जनप्रतिनिधि एवं कृष्णा हुंडई के तमाम स्टॉफ में एक अलग सा उत्साह एवं उमंग देखने क़ो मिला.


आइये अब आपको बताते हैं की न्यू क्रेटा कार में नया क्या अपडेट किया गया हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दें की क्रेटा कार 1500 सीसी के साथ पेट्रोल, डीजल एवं टरबो इंजन के साथ में आएगी जो 7 वेरियन्त में मार्केट में उपलब्ध होंगी.

बता दें की इस कार में एयर बैग की संख्या 6,ए बी एस,टी पी एम एस,आइसो फिक्स, रियर पार्किंग सेंसर जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स बेस मॉडल से ही ग्राहकों क़ो प्राप्त होंगी.

नई क्रेटा कार में आपको जो एडवांस फीचर्स जो मिलता हैं वह हैं एडास (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 360 डिग्री कैमरा, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल विथ स्टॉप एन्ड गो, 10.25″मल्टी डिस्प्ले डिजिटल कलस्टर एवं एच डी आडियो वीडियो नेवीगेसन सिस्टम,फ्रंट वेंटिलेट सीट, ड्रायवार सीट इलेक्ट्रीक एट वेट अर्जेस्टबल जैसी महत्पूर्ण खुबिया मिलेंगी.


इस कार की कीमत की अगर बात करें शो बेस मॉडल पेट्रोल में 1099900.00 से शुरु हो जाती हैं. जिसकी डीजल में 1244900.00 में उपलब्ध होंगी जिसे आप 25000.00 रूपए से बुकिंग करा सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए कृष्णा हुंडई एम ज़ी रोड़ अंबिकापुर से सम्पर्क कर सकते हैं.

न्यू हुंडई क्रेटा की हुई लांचिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *