• Sun. Feb 1st, 2026

पचास हजार रूपये कीमत के गांजा सहित 1 गिरफ्तार, थाना सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही

Jan 5, 2025

सरगुजा समय सूरजपुर।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते एवं क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल फैलाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है और लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में दिनांक 05.01.2025 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमेशपुर के साप्ताहिक बाजार के पास एक व्यक्ति स्कूटी में सवार है और गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।
थाना सूरजपुर पुलिस ने सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु ग्राम उमेशपुर साप्ताहिक बाजार के पास घेराबंदी कर स्कूटी सहित गयासुद्दीन अंसारी पिता अब्दुल मजीद उम्र 52 वर्ष ग्राम करौंदामुड़ा, थाना झिलमिली को पकड़ा जिसके कब्जे से 2 किलो 477 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 50 हजार रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में स्कूटी आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई नंदलाल सिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय, गणेश सिंह व सबेश्वर पैंकरा सक्रिय रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य