सरगुजा समय रायगढ़:- आपको ज्ञात होगा कि सोशल मीडिया में अभी एक वीडियो जम कर वायरल हुआ था जिसके बाद कुछ प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव करते हुए हिंसा करते हुए एक महिला आरक्षक जो कि प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र में अकेले फंस गई थी को जम कर मारपीट किया जिसकी वहज से छत्तीसगढ़ की जनता के साथ साथ देश की जनता काफी आक्रोशित होती दिखी थी सोशल मीडिया में इस घटना पर आम नागरिकों ने जम कर अपनी नाराजगी वाली भड़ास भी निकाल रहे थे।
अब लगभग 05 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बावजूद उसके अब आम नागरिकों में इन आरोपियों को कौन सी कड़ी से कड़ी सजा देना चाहिए पर कमेंट किया जा रहा है ।

आपकी जानकारी के लिए की बता दे कि छत्तीसगढ़ रायगढ़ के लिब्रा गांव में खनन विरोधी प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक अकेले फंस गई जिसके बाद कुछ लोगों ने आक्रोशित होते हुए तू यह क्यों आई है कि बात कहते हुए गली गालोच करते हुए जम कर घसीट घसीट कर मारा एवं महिला आरक्षक के कपड़े भी फाड़ डाले थे।
इन आरोपियों के इस तरह के कृत्य से जमीन में गिरी महिला आरक्षक बार बार रोते हुए अपनी जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाते हुए दिखाई दी उसके बावजूद इन आरोपियों को महिला आरक्षक पर तनिक भी दया नहीं आया इस तरह के ही हरकत को मानवता को शर्मसार करने वाला माना जाता है ।

इस तमाम मामले में अब पुलिस ने 05 आरोपियों को पकड़ लिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार मामले में अब तक कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 02 आरोपियों अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमसिंह राठिया, मंगल राठिया, कीर्ति श्रीवास, वनमाली राठिया, चिनेश खमारी है जिन्होंने इस निंदनीय घटना को अंजाम दिया था।

