30/08/2026
IMG-20260830-WA0196

सरगुजा समय अंबिकापुर :-

:- थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।


:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल किया गया जप्त।


:- प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुरप्रित सिंह सिद्धू साकिन दर्रीपारा थाना मणीपुर द्वारा दिनांक 30/08/26 कों थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29/08/26 कों रात्रि करीब 20/30 बजे साहिल साहू, राजा साहू व अन्य तीन लोग प्रार्थी कों गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत से प्रार्थी कों गंभीर चोट कारित किये है, इस दौरान प्रार्थी की पत्नी बीच बचाव करने आयी तो उससे भीं मारपीट की घटना कारित की गई है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपी साहिल साहू, सुनील साहू, अनिल चटर्जी उर्फ संजू, आयुष एवं अन्य के विरूद्ध थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 190, 191(2), 296, 351(3), 115(2), 333, 109 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख किया गया, प्रकरण के आरोपी (01) साहिल साहू आत्मज सुनील साहू उम्र 22 वर्ष (02) आयुष बरला आत्मज ललित बरला उम्र 19 वर्ष (03) सुनील साहू आत्मज स्व. सेवक राम उम्र 47 वर्ष (04) अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू आत्मज स्व. मनमोहन चटर्जी उम्र 55 वर्ष सभी सा० दर्रीपारा अम्बिकापुर थाना मणीपुर जिला सरगुजाकों पकड़ा गया है, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नरीता सोरी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शशिकान्त ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,  सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, राकेश मिश्रा, अनिल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, अमन पुरी, रमेश राजवाड़े, उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, रामाशंकर यादव, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर, अनिल परिहार, एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *