25/05/2026
8ec146d4-23c6-4fa3-84b1-a885aae41b10

 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आदतन आरोपियों पर की गई सख्त कार्यवाही।
 आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया अपाचे आरटीआर दोपहिया वाहन कुल किमती लगभग 01 लाख रुपये किया गया बरामद।
 आरोपी पूर्व मे भी वाहन चोरी की घटनाओ के रह चुके हैं शामिल, आरपी आदतन किस्म के अपराधी हैं।

सरगुजा –  मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी श्रीकांत सिंह साकिन नारायणपुर जिला जशपुर हाल मुकाम गांधीनगर दिनांक 09/10/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी घटना दिनांक 05/10/24 के शाम कों गाँधी स्टेडियम अपने मोटरसायकल अपाचे आरटीआर क्रमांक सीजी/15/डी पी/2983 से आया था, और मोटरसायकल कों स्टेडियम के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया था, बाद शाम 7:30 ग्राउंड से निकलकर देखा तो प्रार्थी का दोपहिया वाहन अपने खड़े किये हुए स्थान पर नही था, आस पास पता तलाश किया जो पता नही चला, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोटरसायकल कों चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 697/24 धारा 303(2) बी. एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मुखबीर तैनात किये गए थे, अज्ञात आरोपी एवं चोरी किये गये मोटरसायकल के पत्तसाजी के दौरान मामले के संदेही शत्रुधन पैकरा कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ मे आरोपी द्वारा अपना नाम शत्रुधन पैकरा उम्र 28 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुन्ड्रा हाल मुकाम चम्बोथी तालाब अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपने साथी विद्याधर दास के साथ मिलकर गाँधी स्टेडियम के बाहर से उक्त दोपहिया वाहन चोरी की घटना कारित काटना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर मामले मे शामिल आरोपी विद्याधर दास कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम विद्याधर दास उर्फ़ छोटू उम्र 27 वर्ष साकिन असोला समलाईपारा थाना अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर दोपहिया वाहन चोरी की घटना मे शामिल होना स्वीकार किया गया,आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया मोटरसायकल अपाचे आरटीआर कुल किमती लगभग 01 लाख रुपये बरामद किया गया हैं, आरोपियों द्वारा घटना कारित किया स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी पूर्व मे भी दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओ मे शामिल रहे हैं, आरोपी आदतन अपराधी किस्म के हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक रमन मण्डल, विवेक राय, नितिन सिन्हा, जगेश्वर मरकम, शिव राजवाड़े शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *