17/05/2026
1000660265.jpg



सरगुजा समय अंबिकापुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम की कार्यवाही।
:- संवेदनशील नागरिक की सहायता से पुलिस टीम द्वारा नाबालिगो को 01 घंटे के भीतर बरामद कर किया गया परिजनों को सुपुर्द।
:- परिजन बच्चों को अपने बीच पाकर हुए आनंदित, सरगुजा पुलिस के प्रति जताया आभार।

सरगुजा पुलिस द्वारा गुम नाबालिग बालक /बालिकाओं सम्बन्धी मामलो मे संवेदनशील होकर त्वरित रूप से कार्यवाही की जाती है, इसी क्रम मे आज दिनांक को थाना गांधीनगर अंतर्गत बनारस रोड स्थित अग्रवाल इंडस्ट्रीज के पास 02 अबोध नाबालिगो को बिना किसी परिजनों के अकेले घूमता देखकर शहर के एक संवेदनशील नागरिक आयुष पटेल साकिन नवापारा थाना गांधीनगर द्वारा पुलिस टीम एवं आस पास के दुकानदार एवं रहवासी को सूचित करते हुए बच्चों को तत्काल रेस्क्यू कर बरामद कर थाना लाया गया, मामले को संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को त्वरित कार्यवाही कर नाबालिगो के परिजनों को तत्काल खोज कर सुरक्षित रूप से सुपुर्द किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा बच्चों से उनके परिजनों के सम्बन्ध मे पूछताछ कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही थी, एवं विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से बच्चों के परिजनों की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयासों से 01 घंटे के अंदर दोनों गुम नाबालिगो के परिजनों की पहचान कर ली गई, जो बच्चों के थाना गांधीनगर मे होने की सूचना पर परिजन थाना पहुचे एवं अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर आनंदित हुए और सरगुजा पुलिस एवं संवेदनशील नागरिक के प्रति अपना आभार प्रकट किये।

कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, महिला आरक्षक प्रिया रानी, तेजश्वरी राजवाड़े सक्रिय रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *