सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा अंबिकापुर की अगर हम बात करें तों यहाँ की आम जनता किसी भी तरह से सुखी नहीं हो पा रही हैं कहने कों तों सरगुजा संभाग हैं जिसके अंतर्गत लगभग 5 जिला आते हैं परन्तु खुद अगर सरगुजा की बात करें तों यहाँ की स्थिति अत्यंत दयनीय नजर आ रही हैं.
बता दें की यहाँ के तमाम प्रकार के समस्याओं से जूझने वाली जनता सम्बंधित विभाग से त्रस्त हैं लगभग लगभग हर विभाग का हाल ऐसा ही प्रतीत आ रहा हैं जैसे उस विभाग के अफसर कान में रुई डाल कुम्भकरणीय निद्रा में हैं यह हम आपको नहीं कह रहे सरगुजा की बदहाल व्यवस्था इन अफसरों की नाकामी चीख चीख कर बयां कर रही हैं.

ऐसा ही रखा मामला प्रकाश में आया हैं की शहर के बनारस चौक स्थित न्यू आर बी पेट्रोल पम्प में एक उपभोक्ता अपने चार चक्का वाहन में डीजल भरवाने गया जिसके बाद उक्त पेट्रोल पम्प में कार्यरत स्टॉफ ने उपभोक्ता के वाहन पर 4000 चार हजार रूपए का डीजल भर दीया जिसके बाद उपभोक्ता अपने नियत स्थान में जाने निकल गया जिसके बाद उसकी गाडी बंद हो गई उपभोक्ता वापस पेट्रोल पम्प आया जहाँ उसने बाल्टी में डीजल कों भरवा कर देखा जिसमे साफ दिखाई देता हैं की उक्त पेट्रोल पम्प से डीजल की जगह पानी निकल रहा हैं.
जिसके बाद तमाम मामले का वीडियों बना कर उपभोक्ता ने सरगुजा समय के पास व्हाट्सप्प किया जिसकी खबर हमने अपने वेबसाइट पोर्टल में लगाया हैं.
सरगुजा समय के पास आए उक्त वीडियों की जानकारी और सत्यता की जाँच करने के लिए उक्त पेट्रोल पम्प के संचालक से फोन पर बात हुई जिसमे संचालक द्वारा यह बताया गया की उपभोक्ता के वाहन में डीजल के जगह पानी मिला हैं जिससे उनकी गाड़ी में जो भी नुकसान हुआ हैं उसे उनके द्वारा बनवा दीया जायेगा.
शहर में इस तरह से पेट्रोल पम्प के संचालक एवं अफसरों की मिलीभगत से आम जनता लागातार ठगी की शिकार होती रहती हैं परन्तु कमीशनखोर अधिकारी और ग्राहकों से ठगी करने वाले ठग संचालक कों कोई फर्क नहीं पड़ता और मासूम जनता इन ठगों और दलालों के चंगुल में फस जाती हैं।
उक्त तमाम घटना 21/08/2024 का बताया जा रहा हैं।
तों अगर आप भी अपनी महँगी गाड़ियों कों नुकसान से बचाना चाहते हैं तों ऐसे पेट्रोल पम्प से हो जाए सावधान.
शहर में कई पेट्रोल पम्प हैं जिसमे हवा पानी शौचालय जैसे अत्यंत जरुरी सुविधा खस्ताहाल में हैं या हैं ही नहीं परन्तु विभाग के अफसर तों अफसर ही हैं कार्यवाही करेगा भी तों कोन और आम जनता हालकान परेशान होती रहे।

