30/05/2026
WhatsApp Image 2024-12-16 at 18.47.16_3cf39fcd

🔷 अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने पर 41 वाहन चालकों से 48000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 11 वाहन चालकों से 3900/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 04 वाहन चालकों से 8000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 बिना सीट बेल्ट के चारपाहिया वाहन चलाना पाये जाने पर 28 वाहन चालक से 14000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।

 सरगुजा:- पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, असंवैधानिक पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालको सहित अन्य यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 134 वाहन चालको से 133500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

कार्यवाही के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाये जाने पर कुल 41 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए 48000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 11 वाहन चालकों से 3900/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 04 वाहन चालकों से 8000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है, मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते पाए जाने पर 01 चालक से 5000/-रुपये, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालक से 4500/- रुपये, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले 28 वाहन चालक से 14000/- रुपये, मौके पर वाहन संबंधी दस्तावेज को पेश नहीं करने वाले 13 वाहन चालक से 3900/- रुपये, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करते पाए जाने वाले 05 वाहन चालक से 1500/- रूपये, रेड सिग्नल लाइट जंप करते पाए जाने वाले 06 वाहन चालक से 1800/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं एवं अन्य दीगर प्रकरणों मे कुल 16 वाहन चालकों से 42900/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आम नागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक विजय कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत एक्का, सहायक उप निरीक्षक लिनुस लकड़ा, एवं यातायात शाखा के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *