20/05/2026
1001362706.jpg


सरगुजा समय अंबिकापुर :-

🔷 आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया दोपहिया वाहन किया गया बरामद।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार धरपकड़ कर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी संजय कुमार गुप्ता साकिन त्रिकोण चौक केदारपुर द्वारा दिनांक 04/09/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 03/09/24 कों प्रार्थी अपने हौंडा साइन मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/सी वी /9540 कों घर की सामने बाहर खड़ा कर अंदर चला गया था, सुबह उठाकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़ा किये हुए स्थान पर नही था, जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोटरसायकल कों चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 587/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश पूर्व में चोरी के प्रकरणों में चालान हुए आरोपी अविनाश मिश्रा, एवं पूर्व में मारपीट, चोरी एवं लूट की घटना में शामिल आरोपी अमजद खान कों तलब कर पूछताछ किया गया जो संदेहियो द्वारा अपना नाम *(01) अविनाश मिश्रा उम्र 35 वर्ष साकिन केनाबांध अम्बिकापुर एवं (02) अमजद खान उम्र 35 वर्ष साकिन गोधनपुर बैरियर के पास थाना गांधीनगर* का होना बताये संदेहियो से घटना के सम्बन्ध में बारिकी से पूछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा घटना दिनांक कों त्रिकोण चौक से हौंडा साइन मोटरसायकल कों चोरी कर मायापुर में झाड़ियों में छिपा कर रखना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया हौंडा साइन मोटरसायकल बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।


सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक सेतराम गहिर, आरक्षक मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े, डीडी सिंह, अमित राजवाड़े, अनुग्रह तिर्की, उमाशंकर साहू, मुकेश चौधरी, कुश सोनी, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *