सरगुजा समय अंबिकापुर ब्रेकिंग:-
सरगुजा में आदिवासी युवक की हत्या कर शव कों दफनाये जाने के मामले में सर्व आदिवासी समाज ने हजारों की संख्या में थाने का घेराव कर डाला हैं जिससे पुलिस प्रशासन पा पसीना छूटना लाजमी भी हैं पुरे मामले में घोर लापरवाही पुलिस के तरफ से बर्ती गई जिसका खामियाजा आदिवासी युवक कों अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
मामले में सर्व आदिवासी समाज 6 मांगो के साथ विरोध प्रदर्शन जारी रखा हैं इस पुरे मामले में पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लग रहे हैं बता दें की धरने में मुख्य मांगो में मृतक के परिजनों को 2 करोड़, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग। सीतापुर थाने को छावनी में तब्दील कर सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल को किया गया तैनात। हजारों की संख्या में सर्व आदिवासी के लोग कर रहे विरोध प्रदर्शन।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी युवक की हत्या कर शव दफनाये जाने के मामले में विवेचना अधिकारी सबइंस्पेक्टर आर सी रॉय को किया गया सस्पेंड, थाना प्रभारी प्रदीप जॉन लकड़ा लाइन अटैच वहीं आरक्षक रुपेश महंत कों भी निलंबित किया गया हैं हजारों की संख्या में सर्व आदिवासी समाज ने नेशनल हाईवे 43 का 4 घंटे से लगा रखा है जाम। सर्व आदिवासी समाज को पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन नहीं दे पा रहा आश्वासन विरोध प्रदर्शन जारी।

