23/05/2026
001

सरगुजा समय अंबिकापुर :- अंबिकापुर शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकिरमा के पास स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

आपको बता दे की रोजाना की तरह आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले 28 छात्र-छात्राएं स्कूल वैन के माध्यम से सुखरी से केशवपुर आत्मानंद स्कूल आ रहे थे। इसी दौरान बकिरमा के पास स्कूल वैन की स्टेरिंग फेल होने से स्कूल वैन पलट गई। गनीमत यह रही कि स्कूल वैन स्पीड नहीं होने की वजह से ज्यादा चोटे नहीं आई है। इधर स्कूल वैन अनियंत्रित होने से चार बच्चों को चोट आने पर अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जहाँ उपचार जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *